बेंगाबाद: बेंगाबाद में अवैध बालू पर प्रशासन का शिकंजा, जब्त ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश में चालक ने पलटाया वाहन, बाल-बाल बचे लोग।
बेंगाबाद अंचल अधिकारी सफी आलम के नेतृत्व में गुरुवार सुबह 8 बजे मोती लेदा में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की गई। इस दौरान बालू लदा एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया, जिसे थाना भेजते समय चालक ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया और ट्रैक्टर पलट गया।