श्रीगंगानगर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के दौरान लापरवाही बरतने पर 30 बीएलओ को चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए। बुधवार शाम 5 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू ने रायसिंहनगर व श्रीकरणपुर में ईएफ वितरण कार्य का अवलोकन किया और बीएलओ को निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार भी मौजूद रहे।