नैनपुर: पिंडरई चौकी क्षेत्र के कटारे मोहगांव में काम के दौरान खंभे से गिरा आउटसोर्स कर्मचारी, घायल
पिंडरई चौकी अंतर्गत कटारे मोहगांव में एक आउट सोर्स कर्मचारी काम करते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना शनिवार 5:00 की है। प्रदीप परते उम्र 22 वर्ष ग्राम बीजे गांव निवासी बिजली के खंबे पर चढ़कर कार्य कर रहा था तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया जिससे वह घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल लाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद उसे जबलपुर रेफर कर दिया।