नौगावां सादात: गांव फरीदपुर इम्मा में भाजपा के पदाधिकारी पहुंचे, मां के नाम पर एक पौधा लगाया और लोगों को किया जागरूक
भाजपा संगठन के आदेश अनुसार एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग के जिला संयोजक पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फरीदपुर इमा स्थित गौशाला पर पहुंचकर जामुन व अमरूद के फलदार धरती मां के नाम पौधे लगाए एवं उनकी देखरेख व पालने की भी जिम्मेदारी ली।