नौगावां सादात: नौगांवा तहसील पर भाकियू लोक शक्ति की बैठक का आयोजन, बिजली विभाग पर वसूली के आरोप लगाए गए
आपको बता दे की नौगांवा तहसील पर सोमवार को करीब 2:00 बजे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की एक बैठक का आयोजन हुआ, इस बैठक में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की राष्ट्रीय सचिव डॉ सुमित कुमार नागर ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर चेकिंग के नाम पर वसूली के आरोप लगाए हैं। अन्य समस्याओं को लेकर उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है।