शहर के हृदय स्थल आजाद चौक में बढ़ते अतिक्रमण और चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में सोमवार को स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानें दोपहर 1 बजे तक बंद रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। फिर व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आजाद चौक से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।