सीहोर कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 11 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 आज शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे आर.के. कृषि महाविद्यालय, सीहोर में विदिशा जिले के विकासखंड विदिशा एवं गंज बासौदा के उन्नतशील किसानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।