रहुई: कादी बीघा देवी स्थान में शिव मंदिर का जीर्णोद्धार, प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
Rahui, Nalanda | May 14, 2026 रहुई प्रखंड के कादी बीघा गांव स्थित देवी स्थान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान जीर्णोद्धार किए गए शिव मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश एवं नंदी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दिल्ली से आए आचार्य अनुज कुमार पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न.