मोकामा: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, एक गंभीर घायल
Mokameh, Patna | Apr 16, 2026 मोकामा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।इस हादसे में 15 वर्षीय विवेक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 16 वर्षीय अभिमन्यु कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।सूत्रों से शाम लगभग 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार,डॉक्टर टोली मोहल्ला निवासी विवेक और अभिमन्यु बाइक से जा रहे थे। तभी बाजार समिति के पास हादसा हुआ।