तालबेहट: तालबेहट बाईपास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार पिकअप ने 7 वर्षीय मासूम को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बाईपास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रही 7 वर्षीय मासूम को रौद दिया जिससे मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है,जानकारी के अनुसार परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।