ग्वालियर गिर्द: डरा धमकाकर युवती से लगातार दुष्कर्म, केस दर्ज होते ही आरोपी फरार
गोला का मंदिर पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले रामनरेश रजक के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के मुताबिक 18 जून की रात मकान मालिक रामनरेश उसके घर आ धमका और जबरन दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद रामनरेश लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, विरोध करने पर वो युवती को मकान से बेदखल करने की धमकी दे रहा था। तब परेशान होकर युवती ने गोला का मंदिर थाना पहुंची।