मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट ने गरीब किसान का आशियाना उजाड़ा, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
मऊरानीपुर के ग्राम पचवई में शॉर्ट सर्किट से गरीब किसान घंशू अहिरवार के खपरैल मकान में आग लग गई। हादसे में अनाज, नकदी और घरेलू सामान सहित करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, जबकि पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।