ऊंचाहार: निगोहा गाँव में तूफान के दौरान गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, प्रधान ने दी जानकारी
ऊँचाहार क्षेत्र में बुधवार की शाम आये तूफान ने भारी तबाही मचाई, अलग अलग गांवो में हुई घटनाओं में करीबन एक दर्जन लोग घायल हो गये, और कुछ की मौत हो गई।इसी दौरान क्षेत्र के निगोहा गाँव के रामसुमेर की पत्नी सुखदेई बकरी बांध रही थी, तभी तूफान आ गया, बचने के लिए वो घर की ओर भागी, इसी दौरान लकड़ी के टुकड़े पर गिरने से उनकी मौत हो गई।प्रधान आशीष तिवारी ने जानकारी दी।