बेंगाबाद: घाघरा में चेक डैम का उद्घाटन, सिंचाई और जल संरक्षण से किसानों को होगा बड़ा लाभ
गाण्डेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत घाघरा में निर्मित चेक डैम का उद्घाटन गुरुवार को 12 बजे मंत्री सुदिव्य कुमार और विधायक कल्पना सोरेन द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।