गाण्डेय: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दूल्हाडीह गांव में कुत्ते का आतंक, बकरी पर किया हमला
Gandey, Giridih | May 4, 2026
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के दूल्हाडीह गाँव सोमवार की सुबह करीब 9 बजे में रोड किनारे चर रही एक बकरी के ऊपर कुछ आवारा कुत्तों ने एकाएक हमला बोल दिया, स्थानीय ग्रामीणों ने जब यह माजरा देखा तो हो हल्ला करने लगें और उस ओर दौड़ा, पर जब तक लोग वहाँ तक पहुंचे तब तक बकरी को गंभीर रूप से जख्मी कर चुके थे और आखिरकार कुत्तों का झुंड बकरी को छोड़ दिया और भाग खड़ा हुआ.