बेगूसराय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बुधवार को मंझौल अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा जिला अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री ओम प्रकाश राम की मां के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की इस दौरान मंत्री ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अलाव व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए