बीना: नरसिंह मंदिर में भगवान परशुरामजी प्रकट उत्सव पर महाआरती का आयोजन, शोभा यात्रा निकाली गई
Bina, Sagar | Apr 20, 2026 नरसिंह मंदिर खिरिया वार्ड में अक्षय तृतीया के साथ भगवान श्री परशुरामजी प्रकट उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में रीति-रिवाज से धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-अभिषेक और महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। महाआरती सुबह नरसिंह मंदिर में की गई। जिसके बाद शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ की गई।