आरा: आरा-बक्सर फोरलेन पर मिल्की गांव के पास कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, एक शख्स की हुई मौत व 3 लोग हुए घायल
Arrah, Bhojpur | Feb 2, 2024 आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मिल्की गांव के पास खड़े ट्रक में कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक शख्स की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।तीनों घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।