आरा: आरा-सासाराम रेलखंड पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Arrah, Bhojpur | Feb 1, 2024 आरा-सासाराम रेलखंड पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा- तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव वार्ड नंबर 8 निवासी महेश्वर पासवान की 19 वर्षीया पुत्री पूजा कुमारी है एवं वह इंटर की छात्रा थी।