धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, एक महिला की मौत, तीन लोग गंभीर घायल
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। शेरपुर रोड पर अमर सिंह डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार 22 वर्षीय महिला कमलेश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका कमलेश (22 वर्ष) नवाबपुरा गांव की निवासी थीं।