पीलीभीत: हाइवे पर पुलिस ने चार बसों को किया सीज, सैकड़ों मजदूर हुए पैदल, किराया भी गया
पीलीभीत लखीमपुर रूट पर निजी बसों के संचालन को लेकर हुए विवाद के बाद सख्ती की गई। गुरुवार रात लगभग दस बजे पुलिस ने चार बसों को सीज कर दिया। उनमें सवार सैकड़ो मजदूर हरियाणा मजदूरी करने जा रहे थे। पैदल होने के बाद मजदूरों के पास किराए तक के पैसे नहीं बचे। सैकड़ो मजदूर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से किराया मांगा। पुलिस ने मजदूरों को खदेड़ दिया।