कटकमसांडी प्रखंड के बहिमर में आयोजित VB-GRAM-G जिला सम्मेलन में विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्राथमिकता है।विधायक ने रोजगार, स्वरोजगार और आजीविका सशक्तिकरण को हजारीबाग के विकास का आधार बताते हुए युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया।