घाटमपुर: सजेती में खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
सजेती थाना क्षेत्र के मडागांव में खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन खेत में पड़े मिले किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लेकर गए जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने रविवार सुबह 7 बजे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।