घाटमपुर: साढ़ के हरिपुर में शादी समारोह के दौरान पति की पहली पत्नी पहुंची, रात भर चला हंगामा
साढ़ के हरिपुर गांव में श्याम दुलारी की बेटी का विवाह कल्याणपुर के रहने वाले विश्वनाथ गुप्ता के बेटे कुशल के साथ हो रहा था। इस दौरान कुशल की पहली पत्नी पुलिस के साथ शनिवार रविवार की मध्यरात्रि 1:00 बजे शादी समारोह में पहुंच गई,जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। लड़की वालों का आरोप है की पहली शादी की बात छुपाई गई।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।