नावकोठी: टेकनपुरा में नल जल योजना के स्ट्रक्चर का शिलान्यास, सैंकड़ों परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल
टेकनपुरा में नल जल योजना के स्ट्रक्चर का शनिवार को शिलान्यास किया गया। गौरतलब हो कि पंचायत के वार्ड नंबर 6 और 5 में सैकड़ो परिवार नल जल योजना के शुद्ध पेयजल से वंचित थे। मुखिया सुनैना देवी के प्रयास से लोक स्वास्थ एवं अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी ने महादलित टोला में नल जल योजना शुरुआत की है।