अतरी विधानसभा के पूर्व विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव को एससी एसटी एक्ट मामले में मंगलवार की शाम जमानत मिल गई।लगभग 7 बजे जेल से उनको रिहा किया गया।ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हम पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप में अतरी के पूर्व विधायक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।जेल से रिहा होने के बाद उनके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।