पन्ना: रफ़्तार का कहर: कार ने बाइक को 100 फीट तक घसीटा, रामधुन गाने जा रहे दो बुजुर्ग गंभीर घायल।
Panna, Panna | Jun 17, 2026 पन्ना के गुनौर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ मडेश्वर जा रहे दो बुजुर्गों, राम भुवन और रामेश्वरी राजपूत की बाइक को एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दोनों को 100 फीट तक घसीटती ले गई। घायलों को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।