परसिया: निर्माण में खामी: रेलवे ब्रिज को खिसकाने की कोशिशें नाकाम, बिना तैयारी काम कर रही रेलवे
पिपरिया रोड के रेलवे अंडर ब्रिज के बाक्स को धक्का देकर खिसकाने की तमाम कोशिेशे नाकाम हो गई। रात भर ब्रिज को खिसकाने की कवायद की गई लेकिन ब्रिज का 550टन वजनी बाक्स जगह से नहीं हिल पाया। ब्रिज के नीचे पहले से धक्का देने के लिए जो तैयारियां की गई थी घटिया निर्माण के कारण उसने दम तोड दिया। सोमवार को 5 बजे तक कांक्रीट डालकर नया बेस बनाने का काम किया गया।