दरभंगा: एलिवेटेड परियोजना के अंतर्गत प्रभावित कार्यालयों का दरभंगा जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लिए कई बातों की जानकारी
दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा एलिवेटेड परियोजना के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं परिसरों का भौतिक /स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान प्रभावित होने वाले कार्यालयों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4.45 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।