टिकारी: टिकारी के कुतुलपुर में कारगिल शहीद राम पुकार शर्मा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Tikari, Gaya | Jul 1, 2026 कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए केसपा पंचायत के कुतलुपुर निवासी अमर शहीद लांस नायक रामपुकार शर्मा का 27वां शहादत दिवस उनके पैतृक गांव में बुधवार को मनाया गया। शहीद के आदमकद प्रतिमा का गंगाजल से अभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन के साथ हुआ। सभी ने शहीद के प्रतिमा पर फूल माला चढ़कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।