बेन: वेन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर का वीडियो वायरल, शिक्षकों की कार्यशैली पर उठे सवाल
Ben, Nalanda | Jul 31, 2026 वेन प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मखदुमपुर का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में विद्यालय की कार्यप्रणाली और शिक्षकों के अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में कुछ शिक्षक कक्षा संचालन के समय एक साथ बैठकर आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक शिक्षिका क्लास आवर के दौरान कुर्सी पर सोती हुई नजर आ रही