सीतामऊ: ग्राम रठाना स्थित बालाजी मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार
मंदसौर जिले के ग्राम रठाना स्थित बालाजी मंदिर में दानपेटी से चोरी करने वाले चार आरोपियों को अफजलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, 25 मई की रात आरोपियों ने मंदिर का चैनल गेट काटकर नकदी चुरा ली थी। पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से 20 हजार रुपये नकद, टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल और लोहे का कटर बरामद किया गया,