गिरिडीह: DC ऑफिस में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने करीब 100 से अधिक फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को सुना
डीसी ऑफिस में शुक्रवार को 12 बजे से आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त, रामनिवास यादव ने करीब 100 से अधिक फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध तरीके से समाधान करने के स्पष्ट निर्देश दिए।