कटनी नगर: विजयराघवगढ़ के केवलारी रोड पर ट्रैक्टर से बचने में बाइक अनियंत्रित, माँ-बेटी घायल
विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत देवसरी इंदौर और केवलारी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाईक को टक्कर मारदी बाइक सवार ओव्हर टेक कर भाग निकले लेकिन इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचते दूसरी बाइक अनियंत्रित हो गई जिसमें 6 माह की मासूम भूमिजा और उसकी माँ दीप्ति घायल है। घटना आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे घटित हुई । जिला अस्पताल में दोनो का इलाज जारी है।