गोपालगंज: जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की एक महिला लापता, पुलिस कर रही है जांच
गोपालगंज जिले की जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की रहने वाली एक महिला लापता हो गई।वहीं परिजन लापता महिला को खोजबीन करने के बाद इस बात की सूचना पुलिस को परिजनों के द्वारा दे दी गई है।वहीं लापता महिला जादोपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी सकवत अली की बेटी सुबूतरा खातून बताई गई है। बताया जाता है कि महिला अपने घर से मामा के घर जा रही थी।