बहेड़ी: नज़रगंज गांव में दबंगों ने रास्ते में घेरकर युवक से की मारपीट, छुरी से किया हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नज़रगंज निवासी नरेंद्रपाल पुत्र ख़मानी लाल के मुताबिक बीती 26 मार्च की शाम करीब पांच बजे जब वो अपने घर जा रहा था आरोप है कि तभी अनिल व सुनील एवं नत्थू लाल ने उसे रास्ते में घेर कर गाली गलौच की और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट कर छुरी से हमला कर दिया आरोप है कि इसी बीच प्रेमप्रकाश उर्फ नन्हे प्रधान ने सब देख लेने की धमकी दी।