वारिसनगर: मथुरापुर सारी चौक के पास टाटा 407 की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत
मंगलवार की देर रात्रि लगभग 11:30 बजे स्थानीय समाज सेवी मोहम्मद बेलाल राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी चौक के पास मजदूरी करके घर लौट रहे एक मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी वार्ड 12 के रहने वाले मोहम्मद मुस्ताक के रूप में की गई।