गढ़वा: गढ़वा थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Garhwa, Garhwa | Mar 18, 2024 गढ़वा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में होली आपसी भाईचारा के साथ संपन्न करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडे, समाजसेवी राकेश पाल, कंचन साहू, थाना प्रभारी केके साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित है।