गढ़वा: गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के औखरगाड़ा गांव के शखड़िया टोला निवासी 12 वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से हुई मौत
Garhwa, Garhwa | Mar 18, 2024 गढ़वा मेराल थाना क्षेत्र के औखरगाड़ा गांव के शखड़िया टोला निवासी शंकर उरांव का 12 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी की मौत तालाब में डूबने से हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बकरी चराने जंगल में गई हुई थी।