जांजगीर-चांपा की सारागांव पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी अनिल कुमार सूर्यवंशी को परसापाली गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी शराब को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि अनिल कुमार सूर्यवंशी, देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।