कहरा: सिसई: पहलवानों के गांव के नाम से प्रसिद्ध, जहाँ पहलवानों का लगता है जमावड़ा, एक-दूसरे को पटकते पहलवान
Kahara, Saharsa | Oct 30, 2025 सहरसा जिले के सिसई गांव में कुश्ती का जुनून हवा में घुला रहता है,इस गांव की मिट्टी का अखाड़ा पहलवानों की पहचान बन चुका है रोज शाम ढलते ही पहलवानों का जमावड़ा लगता है युवा मिट्टी में लोटते दांव पेंच आजमाते है यूं कहे कि यह इलाका पहलवानों के लिए एक पहचान बन चुका है गांव की एक अनोखी परंपरा भी है जहां सदियों से इस गांव में दंगल जैसी प्रतियोगिता होती आ रही है