पन्ना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव के पन्ना आगमन पर यातायात और पार्किंग व्यवस्था का प्लान जारी
Panna, Panna | Dec 18, 2024 पन्ना जिले में 19 दिसंबर को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव के आगमन और आमसभा कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था की योजना जारी की है। यातायात पुलिस पन्ना के अनुसार, बसों और वाहनों की पार्किंग के लिए पांच प्रमुख स्थलों का चयन किया गया है।