पन्ना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा की तैयारियां हुईं पूरी, कार्यक्रम स्थल में एडिशनल SP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
Panna, Panna | Dec 18, 2024 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 19 दिसंबर को ग्वालियर, छतरपुर और पन्ना दौरे के तहत पन्ना नगर के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आयोजित होने वाली विशाल आमसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एडिशनल एसपी श्रीमती आरती सिंह ने निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।