पन्ना: कड़ाके की ठंड और शीतलहर से मुसाफिर ठिठुर रहे हैं, नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं है
Panna, Panna | Dec 17, 2024 पन्ना जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिसंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मुसाफिरों और निराश्रितों को ठंड से बचने के लिए कचरे की आग का सहारा लेना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।