सुसनेर: संतोष कॉन्वेंट स्कूल में पुलिस की पाठशाला: 'सेफ क्लिक 2.0' से बच्चों को किया जागरूक, SDOP ने दिलाई शपथ
बुधवार की दोपहर 2 बजे संतोष कैथोलिक कॉन्वेंट स्कूल का परिसर उस वक्त तालियों से गूंज उठा, जब पुलिस प्रशासन यहाँ सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाने पहुंचा।इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए SDOP देवनारायण यादव ने स्कूली बच्चों को न सिर्फ बारीकियां समझाईं, बल्कि उन्हें साइबर सेफ्टी की शपथ भी दिलाई।