पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Purnea East, Purnia | May 23, 2026
पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र के जगेली पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत काफी गंभीर है.मृतक की पहचान 25 वर्षीय मो. इंतियाज के रूप में हुई है.मृतक के पिता मो. हारून ने बताया कि उनका बेटा अपने दोस्त के साथ पेट्रोल पंप बाइक में तेल लेने के बाद घर लौट रहा था इस दौरान हादसा हो गया.