झांसी: झांसी के बबीना में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से बच्चों समेत 6 लोग घायल, ऑटो चालक फरार
Jhansi, Jhansi | Jun 4, 2026 झांसी के बबीना क्षेत्र में मानपुर की ढाल पर एक तेज रफ्तार ऑटो के पलटने से बच्चों समेत 6 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार यात्री घायल हो गये। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया