दरभंगा: सफल वार्ता के बाद टूटा चिंटू सिंह का आमरण अनशन, प्रशासनिक प्रतिनिधिमंडल ने जूस पिलाकर कराया समाप्त।
दरभंगा में चल रहे समाजसेवी रविंद्रनाथ सिंह उर्फ चिंटू सिंह के आमरण अनशन का सफल वार्ता के बाद समापन हो गया। प्रशासनिक प्रतिनिधिमंडल और समाज के लोगों की मौजूदगी में चिंटू सिंह को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया। वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की जानकारी दी गई। अनशन समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।