झालरापाटन: झालरापाटन में दाऊदी बोहरा समाज ने राहगीरों को शरबत पिलाया,झालरापाटन बस स्टैंड पर भीषण गर्मी से राहत के लिए
झालरापाटन में शिया दाऊदी बोहरा समाज ने रविवार को 'बीट द हीट' अभियान के तहत राहगीरों और यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया। यह पहल भीषण गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।कार्यक्रम दाऊदी बोहरा समाज के धर्म गुरु की प्रेरणा से आयोजित किया गया।बस स्टैंड पर एक टेंट लगाकर बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों, पैदल राहगीरों, वाहन चालको ठंडाशरबत पिलाया।