पीरो: चरपोखरी में कोरम नहीं, अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त! दीपक चौधरी की कुर्सी बरकरार
Piro, Bhojpur | Mar 23, 2026 चरपोखरी प्रखंड उप प्रमुख दीपक चौधरी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब कोरम के अभाव में रद्द हो गई। तय समय पर एक भी पंचायत समिति सदस्य के नहीं पहुंचने से बैठक आयोजित नहीं हो सकी और प्रस्ताव स्वतः खारिज मान लिया गया।